कठोपनिषद्


प्रथम अध्याय
तृतीय वल्ली


(बारहवाँ मन्त्र) 


एष     सर्वेषु     भूतेषु     गूढोत्मा    न    प्रकाशते ।
दृश्यते त्वग्रयया बुद्धया सूक्ष्मया सूक्ष्मदर्शिभिः ॥१२॥

यह आत्मा (परमपुरुष) सब प्राणियों में छिपा हुआ रहता है, प्रत्यक्ष नहीं होता। सूक्ष्म दृष्टिवाले पुरुषों के द्वारा (ही) सूक्ष्म, तीक्ष्ण बुद्धि से (उसे) देखा जाता है।

कठोपनिषद्


प्रथम अध्याय 
तृतीय वल्ली


(ग्यारहवाँ मन्त्र)
महतः परमव्यक्तमव्यक्तात् पुरुषः परः।
पुरुषान्न परं किज्चित्सा काष्ठा सा परा गतिः ॥११॥         

(उस) महान् (जीवात्मा) से अधिक बलवान् अव्यक्त (परमात्मा की माया-शक्ति) होती है। अव्यक्त से भी श्रेष्ठ परमपुरुष (परमात्मा) है परमपुरुष से परे अथवा श्रेष्ठ कुछ भी नहीं होता। वही परमसीमा है । वही परम (सर्वोच्च, श्रेष्ठ) गति है।

कठोपनिषद्


प्रथम अध्याय
तृतीय वल्ली

(दसवाँ मन्त्र)

इन्द्रियेभ्यः परा ह्यर्था अर्थेभ्यश्च परं मनः।    
मनसस्तु परा बुद्धिर्बुद्धेरात्मा महान् परः ॥१०॥

(इन्द्रियों से (अर्थ) शब्दादि विषय अधिक बलवान् हैं और अर्थों (विषयों) से मन अधिक बलवान् है और मन से भी अधिक प्रबल बुद्धि है बुद्धि से महान् आत्मा अधिक बलवान् एवं श्रेष्ठ है।)

कठोपनिषद्


प्रथम अध्याय
तृतीय वल्ली


(सातवाँ मन्त्र)


यस्तवविज्ञानवान् भवत्यमनस्कः सदाऽशुचिः।     
न स तत्पदमाप्नोति संसारं चाधिगच्छति ॥७॥

(जो भी सदा विवेकहीन, असंयतमन, अपवित्र होता है वह उस परमपद को प्राप्त नहीं करता तथा संसारचक्र को ही प्राप्त होता है।)

(आठवाँ मन्त्र)


यस्तु विज्ञानवान् भवति समनस्कः सदासशुचिः।     
स तु तत्पदमाप्नोति यस्माद् भूयो न जायते ॥८॥

(और जो विवेकशील संयतमन, पवित्र होता है वह तो उस परमपद को प्राप्त कर लेता है जहाँ से (वह) पुनः (लौटकर) उत्पन्न नहीं होता।)

(नवाँ मन्त्र)


विज्ञानसारथिर्यस्तु मनःप्रग्रहवान् नरः।     
सोऽध्वनः पारमाप्नोति तद्विष्णोः परमं पदम् ॥९॥

(जो मनुष्य विवेकशील बुद्धिरूप सारथि से युक्त और मनरूप प्रग्रह (लगाम) को वश में रखनेवाला है वह (संसार) मार्ग पार करके विष्णु के उस (प्रसिद्ध) परम पद को प्राप्त कर लेता है।)


कठोपनिषद्


प्रथम अध्याय
तृतीय वल्ली


(पांचवां मन्त्र)
यस्त्वविज्ञानवान् भवत्ययुक्तेन मनसा सदा।
तस्येन्द्रियाण्यवश्यानि दुष्टाश्वा इव सारथेः ॥५॥

(जो सदा अविवेकी बुद्धिवाला और अनियंत्रित मनवाला होता है, उसकी इन्द्रियाँ सारथि के दुष्ट घोड़ों की भाँति वश में नहीं रहतीं हैं।)

(छठा मन्त्र)
यस्तु विज्ञानवान् भवति युक्तेन मनसा सदा।
तस्येन्द्रियाणि वश्यानि सदश्वा इव सारथेः ॥६॥

(और जो सदा विवेकशील बुद्धिवाला और नियंत्रित मनवाला होता है उसकी इन्द्रियाँ सारथि के अच्छे घोड़ों की भाँति वश में रहतीं हैं।)